Please enable javascript.Bareilly Rape Accused Rafiq Encounter,चाचा कहने वाली 8 साल की मासूस से दुष्कर्म... एनकाउंटर में आरोपी रफीक गिरफ्तार, किया ये खुलासा - bareilly 8 year old innocent girl who called him uncle rape case accused rafiq arrested in encounter - Hindi News Navbharat Times

चाचा कहने वाली 8 साल की मासूस से दुष्कर्म... एनकाउंटर में आरोपी रफीक गिरफ्तार, किया ये खुलासा

Curated by: राहुल पराशर|नवभारतटाइम्स.कॉम

Bareilly Rape Accused Encounter: बरेली में आठ साल की बच्ची से रेप के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bareilly Police Rape Accused Encounter
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मासूम से रेप केस में बड़ा खुलासा हुआ है। रेप के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, शनिवार को बरेली जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 8 वर्षीय बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान बदायूं के एक कढ़ाई कारीगर रफीक अहमद के रूप में हुई थी। वह पिछले सात सालों से बारादरी थाने क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। बच्ची के पिता के अनुसार, रफीक अहमद उनके परिवार का परिचित था। कभी-कभी उनसे मिलने आता था। पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस ने किया एनकाउंटर

आठ साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी रफीक को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। बारादरी पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी का एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में सामने आया है कि रफीक महिला के घर के सामने किराए के मकान में रहता था। पीड़िता उसे चाचा कहकर बुलाती थी। उसी चाचा ने उसके साथ इस प्रकार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

मामले में सामने आया है कि शनिवार शाम मासूम उसके घर खेलने आई थी। इसी दौरान रफीक उसे अपने कमरे में ले गया। टॉफी देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन उसे खोजते पहुंचे। तब तक रफीक फरार हो चुका था।

दो टीमों का किया गया गठन

रेप केस को उजागर करने के लिए बरेली पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार, पुलिस टीम को रफीक के पीलीभीत बाइपास के पास होने की सूचना मिली। वह कहीं भागने की फिराक में था। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने अपनी टीम के साथ रफीक को घेरा। रफीक खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैरों में लगी।

पुलिस ने आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार यानी आज उसे जेल भेजने की तैयारी की गई है।

क्या था मामला?

शनिवार शाम को रफीक के कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और फिर उसके साथ रेप की बात सामने आई थी। बच्ची खून से लथपथ घर लौटी और अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने कहा कि रफीक ने उसे किसी को कुछ न बताने के लिए कहा। उसे एक छोटी सी 'ट्रॉफी' भी दी। उसने कहा कि आरोपी अक्सर उसे गलत तरीके से छूता था।

घबराई बच्ची की मां ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया गया। उस समय तक आरोपी भाग चुका था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बलात्कार और पोक्सो अधिनियम सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सर्किल ऑफिसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया था कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू की गई। पीड़िता सदमे की स्थिति में है। उसे इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
राहुल पराशर
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर