Please enable javascript.Khan Sir Wife: खान सर की दुल्हनिया की पहली फोटो, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री - Khan Sir Wife Photo patna reception entry on stage holding each other hand

Khan Sir Wife: खान सर की दुल्हनिया की पहली फोटो, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री

Curated by: सुनील पाण्डेय|नवभारतटाइम्स.कॉम

Khan Sir Wife Photo: देश के चर्चित शिक्षक खान सर का रिसेप्शन पटना में हुआ। उनकी पत्नी AS Khan पहली बार सबके सामने आईं। बताया जा रहा है कि वो बिहार के सिवान की रहने वाली हैं। रिसेप्शन एक शानदार बैंक्वेट हॉल में हुआ।

khan sir wife photo
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
पटना: मशहूर टीचर खान सर ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर एंट्री की। खान सर और उनकी पत्नी का फोटो और वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। रिसेप्शन में कई शिक्षक और राजनेता शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया था। उन्होंने शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी दी। पूरे हॉल को रंगीन लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। खान सर अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाए। उन्होंने स्टेज पर चढ़ने के लिए पत्नी को सहारा दिया। मेहमानों के बीच खान सर अपनी पत्नी के साथ काफी खुश दिखे।


खान सर की शादी का रिसेप्शन


khan sir wife photo 1

खान सर ने मेहमानों के स्वागत के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया था। स्टार्टर में गोलगप्पे और कई तरह के व्यंजन थे। मेन कोर्स में वेज और नॉन-वेज दोनों मिलाकर 245 से ज्यादा आइटम परोसे गए। एसके झा समेत कई शिक्षक इस खास मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यू वाले अलख पांडे, हिमांशी मैम, नीतू मैम, गगन प्रताप सर, आदित्य रंजन सर, रौशन आनंद सर, एसके झा सर जैसे देशभर के कई जाने-माने शिक्षक रिसेप्शन में शामिल हुए। पटना और दूसरे राज्यों से भी कई शिक्षक आए थे। इसके अलावा, कुछ राजनेता भी खान सर को बधाई देने पहुंचे।


मेहमानों का शानदार स्वागत


khan sir wife photo 2

सामने आए वीडियो में खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खान सर भी अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। खान सर और उनकी पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इसका मतलब है। स्टेज पर चढ़ने के लिए पत्नी को सहारा देते हुए खान सर की तस्वीरें भी सामने आई हैं।


सिवान की रहने वाली मिसेज खान

खान सर की पत्नी एएस खान पहली बार लोगों के सामने आई। एएस खान बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। वो पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने ICSE बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। लोग बताते हैं कि उनका स्वभाव शांत, समझदार और विनम्र है। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी पहली बार दिखाई दीं। उन्होंने लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उनके चेहरे पर लाल घूंघट था। उनका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। तस्वीर में वो बहुत शालीन और गरिमापूर्ण लग रही थीं।
सुनील पाण्डेय
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
फिलहाल नवभारत टाइम्स में पत्रकारिता की शौक पूरा कर रहा। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग/एडिटिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील पाण्डेय को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स तक खींच लाई। मीडिया के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत इच्छा। Twitter Handle- @Sunilpandeyjee... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर