नई दिल्ली: भारतीय चेस खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने एक और बड़ा धमाका किया है। नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड में ग्रैंडमास्टर गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। क्लासिकल टाइम कंट्रोल में यह पहला मौका है जब गुकेश को कार्लसन के खिलाफ जीत मिली है। जीत के बाद गुकेश का उत्साह देखते ही बन रहा था। लॉबी में उन्होंने अपने कोच ग्रेजगॉर्ज गाजेव्स्की से मुलाकात की और एक जोरदार फिस्ट बंप किया। कोच के अनुसार यह गुकेश का अब तक का सबसे जोरदार बंप था।
गुस्से में कार्लसन ने मुक्का मारा
डी गुकेश से मिली हार को मैग्नस कार्लसन पचा नहीं पाए। उन्होंने खेल खत्म होने से पहले ही टेबल पर जोरदार मुक्का मारा। इससे चेज बोर्ड पर खड़े मोहरे भी गिर गए। इससे गुकेश भी हैरान रह गए और अपनी सीट से चले गए। इसके बाद कार्लसन बोर्ड के पास आए और जो मोहरों को पटका। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं कि अपने इवेंट से स्थान से चले गए।
एक गलती से नतीजा पलटा
मैग्नस कार्लसन ने खेल की शुरुआत में मजबूत स्थिति बनाई थी और अधिकांश समय तक दबदबा बनाए रखा। इस बीच गुकेश ने भी धैर्य बनाए रखा और मौके का इंतजार कर रहे थे। इस बीच समय की कमी के दबाव में कार्लसन ने एक गंभीर गलती कर दी। सफेद मोहरों से खेल रहे गुकेश ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। उन्होंने न सिर्फ डिफेंस में धैर्य दिखाया बल्कि सही मौके पर काउंटर अटैक कर खेल का रुख पलट दिया।
गुस्से में कार्लसन ने मुक्का मारा
डी गुकेश से मिली हार को मैग्नस कार्लसन पचा नहीं पाए। उन्होंने खेल खत्म होने से पहले ही टेबल पर जोरदार मुक्का मारा। इससे चेज बोर्ड पर खड़े मोहरे भी गिर गए। इससे गुकेश भी हैरान रह गए और अपनी सीट से चले गए। इसके बाद कार्लसन बोर्ड के पास आए और जो मोहरों को पटका। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं कि अपने इवेंट से स्थान से चले गए।OH MY GOD 😳🤯😲 pic.twitter.com/QSbbrvQFkE
— Norway Chess (@NorwayChess) June 1, 2025
एक गलती से नतीजा पलटा
मैग्नस कार्लसन ने खेल की शुरुआत में मजबूत स्थिति बनाई थी और अधिकांश समय तक दबदबा बनाए रखा। इस बीच गुकेश ने भी धैर्य बनाए रखा और मौके का इंतजार कर रहे थे। इस बीच समय की कमी के दबाव में कार्लसन ने एक गंभीर गलती कर दी। सफेद मोहरों से खेल रहे गुकेश ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। उन्होंने न सिर्फ डिफेंस में धैर्य दिखाया बल्कि सही मौके पर काउंटर अटैक कर खेल का रुख पलट दिया।No words can describe the energy at the venue after Gukesh beat Magnus 🥹🇮🇳❤️ pic.twitter.com/HEhHP2wdEn
— Norway Chess (@NorwayChess) June 1, 2025