Please enable javascript.विराट और रोहित नहीं, अजिंक्य रहाणे हैं घरेलू क्रिकेट के चैंपियन कप्तान, एक नजर इस रिकॉर्ड पर डालिए! - ajinkya rahane did wonders as captain created history for mumbai by winning irani trophy - Navbharat Times

विराट और रोहित नहीं, अजिंक्य रहाणे हैं घरेलू क्रिकेट के चैंपियन कप्तान, एक नजर इस रिकॉर्ड पर डालिए!

Curated by: जितेंद्र कुमार|नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए ईरानी कप जीतकर इतिहास रच दिया। रहाणे की कप्तानी में मुंबई के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही रहाणे ने कप्तानी में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

  • अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी में किया कमाल, ईरानी ट्रॉफी जीतकर मुंबई के लिए रचा इतिहास

    अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी में किया कमाल, ईरानी ट्रॉफी जीतकर मुंबई के लिए रचा इतिहास

    ईरानी कप 2024 में मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मुंबई की टीम ने 15वीं बार ईरानी चैंपियन बनी। ईरानी कप रणजी ट्रॉफी विजेता और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम को विजेता घोषित किया गया। ऐसे में आइए जानते हैं घरेलू क्रिकेट में कैसी रही है रहाणे की कप्तानी।

  • देवधग ट्रॉफी में इंडिया C रहाणे ने बनाया था चैंपियन

    देवधग ट्रॉफी में इंडिया C रहाणे ने बनाया था चैंपियन

    घरेलू क्रिकेट में रहाणे पहली बार साल 2018 में कप्तानी करते हुए चमके थे। देवधर ट्रॉफी में रहाणे कप्तानी करते हुए इंडिया सी को चैंपियन बनाया था। रहाणे ने इसी प्रतियोगिता स कप्तानी में चैंपियन बनने का स्वाद चखा था।


  • वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में मारी थी बाजी

    वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में मारी थी बाजी

    अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करते हुए दूसरी बड़ी उपलब्धि 2022 में हासिल की थी। इस साल रहाणे ने दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी की थी। कप्तानी में कमाल का खेल दिखाते हुए रहाणे ने टीम का चैंपियन बनाया था।

  • मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रहाणे ने लहराया परचम

    मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रहाणे ने लहराया परचम

    अजिंक्य रहाणे ने साल 2022-23 में खेले गए मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में कमाल किया था। घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई की टीम रहाणे की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।


  • पिछले साल मुंबई को रणजी ट्रॉफी में बनाया था चैंपियन

    पिछले साल मुंबई को रणजी ट्रॉफी में बनाया था चैंपियन

    ईरानी से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में भी कप्तानी करते हुए कमाल किया था। रहाणे की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2023 में मुंबई की टीम चैंपियन बनी थी।