Please enable javascript.How To Stop Hairfall At Home,डॉक्टर रोबिन शर्मा ने पकड़ ली हेयर फॉल की असली जड़, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती? - doctor robin sharma explained real reason behind hair fall issues know how to improve it - Navbharat Times

डॉक्टर रोबिन शर्मा ने पकड़ ली हेयर फॉल की असली जड़, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

Authored by: हर्षा सिंह|नवभारतटाइम्स.कॉम

बाल झड़ने की समस्या का सामना हम सभी कर रहे हैं। गंजे हो जाने के खौफ में बालों को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी आजमा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल असल में कस वजह से झड़ते हैं और इन्हें रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जान लेते हैं।

doctor robin sharma explained real reason behind hair fall issues know how to improve it
फोटो साभार: Instagram @dr.sharmarobin (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
बालों का झड़ना एक बहुत ही कॉमन समस्या है। ये परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही बराबरी से सताने का काम करती है। यही वजह है कि लोगों को उम्र से पहले गंजे होने का डर सताने लग जाता है। आमतौर पर ये कहा जाता है कि स्ट्रेस लेने से बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं, लेकिन इस बात में भी तो सच्चाई है कि बाल झड़ रहे हैं इस बात का भी बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है। खैर, बाल झड़ना रोकने के लिए आप क्या कर सकते हैं, ये कई लोगों ने आपको बताया होगा। इस आर्टिकल में आप बाल झड़ने की असल वजह भी जान पाएंगे

किस वजह से झड़ रहे हैं बाल?

किस वजह से झड़ रहे हैं बाल?

आमतौर पर बाल झड़ने के पीछे कोई एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। इनमें सबसे कॉमन वजहें ये हैं:

  • जेनेटिक कारण
  • हार्मोनल बदलाव
  • मेडिकल प्रॉब्लम्स
  • तनाव
  • पोषक तत्वों की कमी
  • बालों का ट्रीटमेंट

डॉक्टर रोबिन ने बताई ये वजह

डॉक्टर रोबिन ने बताई ये वजह

डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इसमें उन्होंने बाल झड़ने की असल वजह जड़ों को बताया है। जी हां, ऊपर बताए सभी कारणों से भी हेयर फॉल होता है, इसमें कोई दो राहें नहीं हैं। लेकिन बालों की जड़ें कमजोर होने की वजह से ये समस्या कंट्रोल नहीं होती है, ये बड़ी बात है।
आमतौर पर लोग बाल झड़ना कंट्रोल करने के लिए हेयर ऑयल और शैंपू को बदल लेते हैं या फिर बालों में नए तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इसके बाद भी बाल झड़ने की समयसा कम नहीं होती है, क्योंकि स्कैल्प ही मजबूत नहीं है। ऐसे में डॉक्टर रोबिन ने 2 काम बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बालों को जड़ों से मजबूत बना सकते हैं।

पहला काम: मेथी दाने का सेवन

पहला काम: मेथी दाने का सेवन

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आपको मेथी दाने की जरूरत होगी। इसके लिए आप एक छोटे चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रखें। अब सुबह उठकर इस पानी और मेथी दानों को खाली पेट निगल लें। इस नुस्खे से इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम किया जा सकता है। साथ ही, हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। इससे आपके बाल झड़ना कम होने लगेंगे।

दूसरा काम: 3 चीजों को मिलाकर खाएं

दूसरा काम: 3 चीजों को मिलाकर खाएं

इसके लिए आपको करीब 100 ग्राम तिल, 100 ग्राम सूखा नारियल और 200 ग्राम के करीब आंवला पाउडर लेना है। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप दिन में 2 से 3 बार एक-एक छोटा चम्मच खा सकते हैं। इससे जड़ों को मजबूती मिलेगी। साथ ही, कुछ और फायदे भी होंगे। आइए इन लाभों के बारे में भी जान लेते हैं।

बाल झड़ने की असल वजह क्या है?

तीनों को मिलाकर खाने से होने वाले फायदे

तीनों को मिलाकर खाने से होने वाले फायदे

इस मिश्रण को आप सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में खा सकते हैं। इन तीनों चीजों को खाने से खून की कमी दूर होगी और बालों की ग्रोथ बढ़ जाएगी। आप इन दोनों ही नुस्खों को डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो या कोई सवाल हो, तो इन्हें इस्तेमाल करने से पहले किसी अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

हर्षा सिंह
लेखक के बारे में
हर्षा सिंह
हर्षा सिंह नवभारत टाइम्स में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। हर्षा को ब्यूटी और हेल्थ से संबंधित विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। चाहे खूबसूरती निखारने के घरेलू नुस्खे हों, या फिर डॉक्टर के बताए स्किन से जुड़े उपाय, किसी भी तरह के टॉपिक को रीडर तक आसान और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, हर्षा बखूबी जानती हैं। बतौर लेखक इन्होंने एंटरटेनमेंट, फैशन और एजुकेशन जैसी बीट्स पर भी काम करते हुए अपना योगदान दिया है। हॉबीज की बात करें, तो खाली समय में हर्षा को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर