Please enable javascript.'इस धरती पर आपका समय सीमित है...', संजय कपूर ने मौत से 3 दिन पहले किया था ऐसा पोस्ट, देखकर अब सब हैरान - karisma kapoor ex husband sanjay kapoor posted on june 9 talked about our time on earth being limited - Navbharat Times

'इस धरती पर आपका समय सीमित है...', संजय कपूर ने मौत से 3 दिन पहले किया था ऐसा पोस्ट, देखकर अब सब हैरान

Curated by: अर्चना सिंह|नवभारतटाइम्स.कॉम

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने 9 जून को एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने जिंदगी और मौत के फलसफे पर बड़ी बातें लिखी थीं। जिंदगी को लेकर संजय कपूर का य पोस्ट इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Sanjay Kapoor posted about life and death
संजय कपूर ने 9 जून को किया था पोस्ट (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
एक तरफ जहां अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की घटना से पूरा देश ग़म में डूबा था, वहीं देर रात करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की खबर ने इस दुख और बढ़ा दिया। करिश्मा कपूर और संजय भले अब एक-दूसरे के साथ नहीं थे, लेकिन उनका जाना आज इस परिवार को भी खूब खल रहा है। तमाम खबरों के बीच संजय कपूर का एक पोस्ट इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें जिंदगी और मौत के फलसफे को लेकर बड़ी बात लिखी थी।

संजय के इस पोस्ट से एक बात तो साफ है कि जिंदगी को लेकर उनका नजरिया काफी पॉजिटिव था। हालांकि, संजय का आखिरी पोस्ट मौत के कुछ घंटे पहले का था, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर शोक जताते हुए परिवार और उनके करीबियों के लिए सहानुभूति जताई थी। वैसे हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं वो 9 जून का है।


Karisma Kapoor ex husband Sanjay Kapoor posted on June 9

संजय कपूर ने 9 जून को लिखी थी इतनी बड़ी बात

संजय ने ट्विटर यानी एक्स पर केवल टेक्स्ट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने समय को महत्व देने की बात करते हुए 'क्या होगा अगर' के सवालों को छोड़ कर 'क्यों नहीं' के पॉजिटिव नजरिए के साथ जीवन जीने और सपनों को पूरा करने की बात कही थी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था- इस धरती पर आपका समय सीमित है। 'क्या होगा अगर' की उलझनों में फंसने की बजाय 'क्यों नहीं' के फलसफे पर आगे बढ़ें।


इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे संजय

खबर है कि उस वक्त संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद संजय अचानक मैदान में गिर पड़े और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। संजय कपूर एक जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन थे और पोलो के बहुत शौकीन थे।


साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी

बताते चलें कि संजय और करिश्मा ने साल 2003 में शादी रचाई थी और जून 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके छोटे बेटे कियान के जन्म के बाद करिश्मा कपूर 2010 में दिल्ली से मुंबई चली गई थीं। तलाक के बाद साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा अजारियस है। वहीं प्रिया को पहली शादी से एक बेटी सफाइरा भी है।
अर्चना सिंह
लेखक के बारे में
अर्चना सिंह
खबरों की अपनी चमक होती है और चमकती हुई दुनिया की भी खबरें होती हैं। चकाचौंध दुनिया की अपनी मुश्किलें हैं, वहां की वर्जनाएं भी अपनी हैं, वहां के चमकती महफिल के कई कोने अंधेरे से भरे हैं, जाहिर है चमचमाती और आकर्षित करती दुनिया के बीच से खबरें निकालना आसान नहीं होता, लेकिन 2008 से ऐसे कई अंधेरे और कई रोशनियों के तार पकड़ती रही हूं। नवभारत टाइम्स अखबार से होते हुए न्यूज 18 ऑनलाइन से गुजरकर टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड तक पहुंचने के बावजूद 'पेज 3' और सितारों की दुनिया से लगाव कम नहीं हुआ। अपने काम को लेकर पागलपन, जुनून और ऐटिट्यूड रखना इसी दुनिया ने सिखलाया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर