ऐप

APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi: एपीजे अब्दुल कलाम की ये 10 बातें आपमें भर देंगी नया जोश!

APJ Abdul Kalam Ke Quotes : 15 अक्टूबर को देश के11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन होता है।देश के मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाम के बर्थडे को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के नाम से जाना जाता है। उनके ये 10 मोटिवेशनल कोट्स आपको जोश और उर्जा से भर देंगे।

Authored by: प्रखर पाण्डेयEdited by: राम किशोर Updated: |नवभारतटाइम्स.कॉम
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वह देशे के 11वें राष्ट्रपति थे, जिन्हें दुनिया मिसाइल मैन के नाम से भी पहचानती है। उनकी शख्सियत ऐसी थी कि वह तमाम नौजवानों के जिंदगी में बदलाव की वजह बने। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं और बहुत से लोगों में जीने का जोश भरते हैं। आज हम आपके लिए उनके ऐसे ही 10 मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको जोश और ऊर्जा से भर देंगे।
APJ Abdul Kalam Quotes
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)

1. आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा। - एपीजे अब्दुल कलाम

2. श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं। - एपीजे अब्दुल कलाम

3. छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें। - एपीजे अब्दुल कलाम

4. जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरकरार रखते हुए ही इसे जीत सकते है। - एपीजे अब्दुल कलाम


5. यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें। - एपीजे अब्दुल कलाम

6. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है। - एपीजे अब्दुल कलाम

7. इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत जरूरी हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम

8. आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम


9. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी। - एपीजे अब्दुल कलाम

10. आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें। -
एपीजे अब्दुल कलाम
लेखक के बारे में
प्रखर पाण्डेय
प्रखर पाण्डेय ने अपनी पढ़ाई नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से की है। प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट्स के साथ काम करते हुए उन्होंने एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग सेक्शन पर काम किया। नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रखर, वायरल सेक्शन की खबरें कवर करते हैं। उन्हें किताबें पढ़ना और फिल्में देखना पसंद है। साथ ही, वह देश-दुनिया में हो रही अहम घटनाओं की भी पूरी जानकारी रखते हैं।... और पढ़ें
लेटेस्ट कमेंट

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ऐप