Please enable javascript.उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी से कुछ घंटे पहले फरार हो गई युवती! बदनामी के डर से छोटी बहन ने रचाई-Budaun News-Budaun Samachar-Budaun Police News

बदायूं में बरात आने से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन ने रचाई शादी, पुलिस ने प्रेमी संग युवती को पकड़ा

Edited by: देवेश पांडेय|Lipi

UP News: बदायूं में एक अनोखा मामला सामने आया। एक युवती की शादी होनी थी, लेकिन वह घर से भाग गई। परिवार ने बदनामी से बचने के लिए उसकी छोटी बहन से शादी करवा दी। पुलिस ने फरार युवती को उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला।

Budaun News
सांकेतिक तस्वीर - AI Image (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अजब-गज़ब मामला सामने आया है। यहां जिस लड़की का विवाह बीती शनिवार को होना था। वो शुक्रवार भोर के समय घर से फरार हो गई। दुल्हन लापता होने का पता जब घर वालों को चला तो उनके होश उड़ गए। बदनामी के डर से युवती के घर वालों ने गोपनीय रूप से उसकी तलाश की लेकिन जब उसका पता नहीं चल सका। तब लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को पूरी बात बताई।

बातचीत के बाद दोनों पक्षों में तय हुआ कि अगर शादी टूटती है तो दोनों ही पक्षों की बड़ी बदनामी होगी। इसलिए घर से फरार होने वाली दुल्हन की छोटी बहन के साथ शादी की रजामंदी बन गई। इधर फरार युवती के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाई।

हालांकि, इधर छोटी बहन का विवाह समारोह संपन्न कराके उसकी विदाई दे दी गई। लेकिन वहीं पुलिस ने लापता युवती को भी गांव के ही एक लड़के के साथ ढूंढ़ निकाला।

छोटी बेटी ने बचाई इज्जत

दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 जून को एक युवती की बरात आनी थी। घर में सभी मेहमान आ गए और बरात की सभी तैयारियां हो गई। इसी दौरान होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जिसकी भनक परिजनों को लगी तो बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया और युवती की खोजबीन शुरू कर दी। जब पता लगा कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। तब थाने पर तहरीर दी गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की।

इधर लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को पूरी बात बता दी, लेकिन दोनों पक्ष की सभी तैयारी और मेहमान आ चुके थे। चूंकि शाम को बारात आनी थी। ऐसे में दोनों पक्ष में सहमति बनी कि फरार युवती की छोटी बहन से ये शादी कर दी जाए। और छोटी बहन ने भी घर की इज्जत को देखते हुए हांमी भर दी और तय तारीख पर शाम को बरात आई। छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया। शादी की रस्में पूरी होने के बाद रविवार सुबह उसकी विदाई कर दी गई।

पुलिस ने युवती को ढूंढा

इधर पुलिस ने फरार युवती को प्रेमी संग बरामद कर लिया लेकिन वो प्रेमी के साथ ही जाने की जिद्द पर अड़ी हुई है। जब पुलिस ने युवती को बरामद किया, तो पूरे मामले का पता ग्रामीणों को चल गया। इस विवाह समारोह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। हालांकि पुलिस ने बरामद की लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है और कोर्ट में उसके बयान दर्ज करवाएगी।
देवेश पांडेय
लेखक के बारे में
देवेश पांडेय
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले भारत समाचार, इंडिया न्यूज़, न्यूज1 इंडिया जैसे इलेक्ट्रॉनिक चैनल के साथ कई डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी अपनी सेवाएं दी। पत्रकारिता में लगभग 8 वर्ष का अनुभव है। लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर