Please enable javascript.MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री मानसून से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया जिलों में बारिश का अलर्ट - pre monsoon changed the weather in madhya pradesh imd issued rain alert in districts mp mansoon date - Hindi News Navbharat Times

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री मानसून से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया जिलों में बारिश का अलर्ट

Edited by: अंबिकेश्वर चतुर्वेदीReported by: दीपक कुमार राय|Lipi

MP Mansoon Date: मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। प्री मानसून के आने से कई जिलों का मौसम बदल रहा है। कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें अपने जिले का हाल।

MP Weather Update
मध्य प्रदेश का मौसम (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
भोपाल: मानसून की राह करीब आते ही मध्य प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं कुछ जिलों में गर्मी का प्रभाव भी देखने को मिला। हालांकि प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। छतरपुर में 44 खजुराहो में 43.6 रीवा में 43.6 ग्वालियर में 42.5 जबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। भोपाल में अधिकतम तापमान गिरकर 35.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बड़वानी में सबसे कम अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


इस समय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण मौसम तंत्र की वजह से भोपाल, देवास, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, मलाजखंड सहित कई जिलों में पानी गिरा। यही कारण है कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।


लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को सिंगरौली, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, छतरपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की है।


भारी बारिश की चेतावनी

धार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Gwalior News: BJP विधायक के चचेरे भाई ने खुद को मारी गोली, सामने आई बड़ी वजह

यहां होगी बारिश

रायसेन, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा जिलों में भी अच्छी खासी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, पन्ना, दमोह, छतरपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदा पुरम, शाहजहांपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अंबिकेश्वर चतुर्वेदी
लेखक के बारे में
अंबिकेश्वर चतुर्वेदी
नवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में विकल्प अखबार में काम करने के बाद टाइम्स इंटरनेट तक पहुंचा। उत्तर प्रदेश के देवरिया से सफर की शुरुआत की। अब भोपाल में कार्य कर रहा हूं। पॉलिटिकल, क्राइम और हेल्थ पर खबरें लिखने में रुचि रखता हूं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर