Please enable javascript.बिहार नहीं UP में रहेंगी खान सर की बेगम, राजमहल जैसा है आलीशान घर; जानें दुल्हन के साथ देवरिया कब जा रहे Khan Sir - khan sir bride will stay in luxurious house in deoria up not bihar know reason - Hindi News Navbharat Times

बिहार नहीं UP में रहेंगी खान सर की बेगम, राजमहल जैसा है आलीशान घर; जानें दुल्हन के साथ देवरिया कब जा रहे Khan Sir

Curated by: देवेन्द्र कश्यप|नवभारतटाइम्स.कॉम

Khan Sir Wife: सोशल मीडिया पर खान सर की दुल्हन को लेकर चर्चा है। खबर है कि खान सर की पत्नी बिहार में नहीं, उत्तर प्रदेश में रहेंगी, जिसके लिए उन्होंने देवरिया जिले में एक आलीशान घर बनवाया है। 3 मई को गृह प्रवेश हुआ था और 6 जून के बाद खान सर दुल्हन को लेकर देवरिया जाएंगे।

Khan Sir Deoriya
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
पटना: सोशल मीडिया पर खान सर की दुल्हन को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि खान सर की पत्नी कहां रहेंगी। अब खबर है कि खान सर की दुल्हन बिहार में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में रहेंगी। इसके लिए खान सर ने यूपी में एक आलीशान घर बनवाया है। यह घर देवरिया जिले के भाटपाररानी नगर पंचायत में है। घर में हर तरह की सुविधा है और यह किसी महल से कम नहीं है।


देवरिया में खान सर का शानदार घर

खान सर ने अपनी पत्नी के लिए यूपी में एक शानदार घर बनाया है। इस घर में हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद है। नई दुल्हन के स्वागत के लिए घर को सजाया जा रहा है। 3 मई को खान सर ने इस घर में गृह प्रवेश किया था। इसमें कई खास लोग और उनके बचपन के दोस्त शामिल हुए थे। घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो बहुत सुंदर हैं। बताया जा रहा है कि खान सर 6 जून के बाद दुल्हन को लेकर देवरिया जाएंगे और गांव वालों को भोज देंगे।

खान सर का असली नाम फैसल खान

खान सर का असली नाम फैसल खान है। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। पटना में कोचिंग चलाते हैं। वहीं उनकी पत् बिहार के सिवान की रहने वाली हैं। बताया जाता है खान सर की बेगम एएस खान सरकारी अफसर हैं। हालांकि अभी तक परिवार की ओर पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रिसेप्शन के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका चेहरा थोड़ा-बहुत दिख रहा है।

तस्वीरों में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आ रही हैं, लेकिन कई लोगों ने उनका चेहरा साफ देखा है। लोगों का कहना है कि उनकी आंखें काली हैं और चेहरा बहुत मासूम है। कुछ तस्वीरों में खान सर की पत्नी मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। एक तस्वीर में उनकी आंखें भी साफ दिखाई दे रही हैं।

मशहूर शिक्षक हैं खान सर

खान सर एक मशहूर शिक्षक हैं। वे अपने पढ़ाने के अनोखे तरीके के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं। वे छात्रों को आसान भाषा में मुश्किल चीजें समझाते हैं। यही वजह है कि वे बहुत लोकप्रिय हैं। खान सर अक्सर खबरों में रहते हैं। कभी अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर, तो कभी अपने बयानों को लेकर। हालांकि कुछ दिनों से वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
देवेन्द्र कश्यप
लेखक के बारे में
देवेन्द्र कश्यप
नवभारत टाइम्स डिजिटल में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर। पत्रकारिता में महुआ टीवी, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर