कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित धड़हर पम्प कैनाल शुरू होने वाला है, जिस पर राजद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और रामगढ़ विधायक अशोक सिंह किसानों के बीच क्रेडिट लेने में जुटे हैं कि हमने कैनाल पम्प बनवाया। रामगढ़ भाजपा विधायक अशोक सिंह का दावा है कि मेरी मेहनत की बदौलत धड़हर पंप कैनाल बनकर तैयार हुआ। खरीफ सीजन में किसानों को इससे पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं कथनी नहीं करनी पर विश्वास रखता हूं।
दुर्गावती प्रखंड का मामला
कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों की सिंचाई परियोजना धड़हर पम्प कैनाल अब बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका पानी किसानों के खेतों में पहुंचेगा। ये बातें स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने पम्प कैनाल पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में कही। बताया जाता रहा है कि इसे लेकर किसानों की मांग पिछले 5 दशकों से थी, जो अब पूरी हो रही है, 84 क्यूसेक की प्रवाह क्षमता वाली इस परियोजना से दुर्गावती के दक्षिणी इलाके के 6 पंचायतों के दर्जनों गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।
पंप कैनाल बनकर तैयार
उन्होंने आगे कहा कि यह मेरे लिए पम्प कैनाल नहीं बल्कि विकास तीर्थ है। किसानों की खुशहाली और समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता है। यही नहीं भाजपा विधायक ने विपक्ष के राजद सांसद सुधाकर सिंह पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के लोग सिर्फ फोटो सेशन कराने आते हैं। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है। विधायक से लेकर सांसद इस क्षेत्र से रहे पर आज तक इस कैनाल पम्प पर बात तक नहीं किया।
Bihar: बक्सर सांसद और रामगढ़ विधायक क्रेडिट खातिर आमने- सामने, कर्मनाशा नदी पर बने कैनाल पंप का विवाद
Subscribe
Kaimur News: बिहार के कैमूर जिले में एक नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है। रामगढ़ विधायक और बक्सर के सांसद आमने- सामने हैं। कारण ये है कि कैमूर प्रखंड के दुर्गावती प्रखंड में धड़हर पंप कैनाल शुरू होने वाला है। इसके निर्माण को लेकर दोनों नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। आइए जानते हैं, पूरा मामला।

कन्वर्सेशन शुरू करें