ऐप

एक ऐसा गांव, जहां चलती है 'कोबरा की हुकूमत'... 600 लोगों की आबादी में छिपे हैं वर्षों पुराने राज

भारत के दक्षिण में यह एक ऐसा गांव है, जहां इनकी आबादी काफी ज्यादा है। आबादी ज्यादा होने की वजह से इस गांव को कोबरा कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है। गांव में 600 लोगों की आबादी है और यहां कई तरह के अलग-अलग दुर्लभ जीव पाए जाते हैं।

Curated by: धर्मेंद्र कुमारUpdated: |टाइम्स न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति में सांपों को हमेशा से पूजा जाता रहा है। पुराने ग्रंथों और मौजूदा भारतीय समाज के रीति-रिवाजों में भी सांपों, खासकर कोबरा का अलग ही महत्व है। ये सांप हमारी संस्कृति और जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं। भारतीय कोबरा का फन कुछ खास किस्म का होता है और इसी में उसका जानलेवा जहर भी भरा होता है। यही वजह है कि कोबरा को भगवान शिव और विष्णु से जोड़ा जाता है। नाग पंचमी जैसे त्योहारों पर हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग इनकी पूजा करते हैं।
cobra capital of india.
कर्नाटक के इस गांव को कोबरा कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)

इन धार्मिक बातों के अलावा, भारत के कुछ इलाके सांपों की ज्यादा आबादी के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा ही एक गांव है अगुम्बे, जो कर्नाटक के पश्चिमी घाट में है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोबरा सांप की आबादी यहां ज्यादा होने की वजह से इस गांव को 'कोबरा कैपिटल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। गांव लगभग 3 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला है और इसकी ऊंचाई लगभग 2,700 फीट है।

इस गांव में काफी बारिश होती है,जिसकी वजह से इसे 'दक्षिण का चेरापूंजी' भी कहते हैं। गांव में लगभग 600 लोग रहते हैं और यह इलाका पहाड़ियों, घने जंगलों और झरनों से घिरा हुआ है। प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध होने की वजह से प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीवों पर शोध करने वाले लोगों के लिए यह गांव एक स्वर्ग है।

खास किस्म के जीवों से भरा है गांव

अगुम्बे में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहां कुछ खास तरह के फंगस भी मिले हैं, जिनके नाम अगुम्बे के नाम पर रखे गए हैं। जैसे कि मेलिओला अगुम्बेन्सिस, तारेन्ना अगुम्बेन्सिस, हाइग्रोमास्टर अगुम्बेन्सिस और डैक्टिलारिया अगुम्बेन्सिस। पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले कुछ खास जीव भी यहां मिलते हैं, जिनमें मालाबार ग्लाइडिंग फ्रॉग, मालाबार हॉर्नबिल और मालाबार पिट वाइपर शामिल हैं।

किंग कोबरा पर रेडियो टेलीमेट्री प्रोजेक्ट

इलाके में काले तेंदुए और हाथी भी पाए जाते हैं। हालांकि, अगुम्बे का सबसे खास जीव है किंग कोबरा। एक तरह से यह इस इलाके का प्रतीक है। अगुम्बे में ही मशहूर सर्प विशेषज्ञ पद्मश्री रोमुलस व्हिटेकर ने अगुम्बे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन (ARRS) की स्थापना की थी। यहां भारत में पहली बार किंग कोबरा पर रेडियो टेलीमेट्री प्रोजेक्ट भी शुरू हुआ था।

सांपों की आबादी को रखता है कंट्रोल

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। यह अपने इलाके में दूसरे सांपों की आबादी को कंट्रोल करके करता है। यही वजह है कि इस सांप को जैव विविधता के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। यह दूसरे सांपों को खाता है, जिनमें करैत और दूसरे छोटे कोबरा शामिल हैं। इस तरह यह सांपों की आबादी को नियंत्रण में रखता है और ईको सिस्टम में संतुलन बना रहता है।
लेखक के बारे में
धर्मेंद्र कुमार
दिल्ली यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस से 2010 में पत्रकारिता करने के बाद अमर उजाला डिजिटल से करियर की शुरुआत की। अमर उजाला में करीब साढ़े पांच साल की लंबी पारी के बाद हिंदी वनइंडिया में न्यूज डेस्क को लीड किया। इस समय नवभारत टाइम्स में क्राइम सेक्शन को संभाल रहा हूं। साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर लिखने में भी दिलचस्पी है।... और पढ़ें
लेटेस्ट कमेंट

अगला लेख

Jungle newsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ऐप