ऐप

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में कराया गया एडमिट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें गैस्ट्रो विभाग में निगरानी में रखा गया है। इससे पहले, 7 जून को उन्हें शिमला में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था।

Edited by: अनिल कुमारUpdated: |नवभारतटाइम्स.कॉम
नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं। गंगा राम अस्पताल प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई। इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था। पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी की सेहत खराब होने की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
sonia gandhi health update
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)

7 जून को हिमाचल में हुआ था चेकअप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सलाहकार ने बताया था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी। इसके बाद शिमला के एक अस्पताल में उनकी रेगुलर मेडिकल जांच की गई। सीएम सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने समाचार एजेंसी बताया था कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह एक रेगुलर चेकअप था। इसके बाद वह अपने घर लौट गई थीं।

2023 में सांस से जुड़ा इंफेक्शन

साल 2023 में सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन के चलते गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस समय मेडिकल बुलेटिन में अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में इलाज दिया गया। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही थी। उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था।
लेखक के बारे में
अनिल कुमार
अनिल पिछले एक दशक से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दैनिक जागरण चंडीगढ़ से 2009 में रिपोर्टिंग से शुरू हुआ सफर, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, जनसत्ता.कॉम होते हुए नवभारतटाइम्स.कॉम तक पहुंच चुका है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग के साथ ही सेंट्रल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। राजनीति, खेल के साथ ही विदेश की खबरों में खास रुचि है।... और पढ़ें
लेटेस्ट कमेंट

अगला लेख

ऐप