New Bhojpuri Movie Amma Trailer Out Starring Rani Chatterjee Rakesh Babu Watch Video
नई-नवेली शादी और मिल गए सौतेले बच्चे! रानी चटर्जी ने दुतकारा तो बरपा कहर, 'अम्मा' का ट्रेलर देख छलक पड़ेंगे आंसू
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस स्टार रानी चटर्जी एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है 'अम्मा'। इस फिल्म में सबकुछ है, लेकिन उनकी जिंदगी में बच्चों के होते हुए भी बच्चों का प्यार नहीं है। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी की नई मूवी 'अम्मा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 4 मिनट 34 सेकेंड का ये वीडियो आपकी आंखें नम कर देगा। कहानी एक ऐसी नई-नवेली दुल्हन की है, जिसके ससुराल जाते ही अरमानों पर पानी फिर जाता है, क्योंकि उससे एक सच छिपाया जाता है। सच ये कि उसके पति के पहले से ही दो बच्चे हैं। आगे क्या होता है, जानिए।
नई भोजुपरी मूवी 'अम्मा' का ट्रेलर आउट (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
नई भोजपुरी मूवी Amma के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रानी चटर्जी की शादी होती है। वो ससुराल जाती है। वहां पर जाते ही उसे पता चलता है कि उसके पति की पहली बीवी मर चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। वो उन बच्चों को अपनाने से साफ इनकार कर देती है। पल-पल पर उन्हें दुतकारती है। ये देखकर ससुरालवालों का कलेजा पसीज जाता है। पर रानी किसी की नहीं सुनती।
'अम्मा' फिल्म का ट्रेलर
जब रानी चटर्जी मां बनने की कोशिश करती है तो उसके अरमान टूटकर चकनाचूर हो जाते हैं, क्योंकि डॉक्टर उसे बताते हैं कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी। इसके बाद रानी के मन में अपने सौतेले बच्चों के लिए प्यार और अपनापन फूटता है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। वो अपने बर्ताव से उन दोनों बच्चों के मन को खट्टा कर चुकी होती है।
सबकुछ छोड़कर कहां चली गईं रानी?
ये सब रानी सह नहीं पाती है और एक दिन गायब हो जाती है। वो अपने पीछे एक चिट्ठी छोड़ जाती है कि उसके लिए अब यहां पर कोई जगह नहीं है। इसके बाद उसके पति और दोनों बच्चे क्या करते हैं, ये आपको फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
'अम्मा' फिल्म की कास्ट
'अम्मा' फिल्म में रानी चटर्जी के अलावा राकेश बाबू, श्वेता वर्मा, अयाज खान, कंचन मिश्रा, प्रकाश जैस, रूपा सिंह, वंदना दुबे हैं। बाल कलाकार ईशान और दीक्षा मिश्रा हैं। फिल्म का डायरेक्शन अजीत कुमार ने किया है और लेखक अरबिंद तिवारी हैं।
नवभारतटाइम्स डॉट कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की है। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद न्यूज नेशन, नेशनल वॉइस, इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।... और पढ़ें
Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर