Jac Jharkhand Board 12th Result 2025 By Roll Number And Roll Code Check Online Jacresult Com Inter Arts Result Link
JAC Board 12th Result 2025 Roll Number: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से चेक कैसे करें? इंटर jacresult link रोल कोड
Jharkhand Board 12th Inter Result 2025 Roll Number Wise: झारखंड एकेडेमिक काउंसिल, रांची द्वारा जैक बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 आर्ट्स की घोषणा हो रही है। JAC 12th Arts रिजल्ट 2025 link ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर मिलेगा। आप झारखंड बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड से चेक कर सकते हैं
JAC Jharkhand 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 2025 आर्ट्स स्ट्रीम के लिए आज 5 जून को घोषित हो रहा है। जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 link दोपहर दो बजे एक्टिव किया जा रहा है। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा jacresult.com class 12 की घोषणा होने के बाद आपको रोल नंबर और रोल कोड दोनों की जरूरत होगी। इसकी मदद से आप एक निर्धारित प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए अपना परीक्षाफल देख पाएंगे। सही तरीका आगे बताया गया है।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2025 चेक करें रोल नंबर, रोल कोड से (फोटो- jacresult.com) (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 डेट और टाइम की घोषणा हो चुकी है। झारखंड एकेडेमिक काउंसिल द्वारा 5 जून को दोपहर 2 बजे कला संकाय 12वीं का परिणाम जारी किया जा रहा है। इसे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी इसी खबर में आगे दिया गया है।
Jharkhand Board Result Website क्या है?
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर सबसे पहले जारी होगा। परिषद् द्वारा सक्रिय किया जाने वाला JAC Inter Result Link सबसे पहले इन्हीं जैक बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट्स पर मिलेगा-
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in result
रोल नंबर से JAC 12th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद आप ये स्टेप्स फॉलो करके अपना जैक बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 देख पाएंगे-
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल रांची रिजल्ट की वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
जैक बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट साइट खुल जाएगी। यहां पर जो बॉक्स दिखेंगे उनमें अपना झारखंड बोर्ड इंटर का रोल नंबर, रोल कोड भरें।
फिर वहीं स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिखेगा, उसे तीसरे बॉक्स में भरें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका झारखंड बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 आपको मिल जाएगा।
नोट: अगर आपको आपका जैक बोर्ड रोल नंबर और रोल कोड याद नहीं, तो परेशान न हों। इसकी जानकारी आपके JAC Board Admit Card 2025 में दी गई है। अगर झारखंड बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र भी खो गया हो, तो अपने स्कूल में टीचर से संपर्क करें। उनसे जानकारी मिल जाएगी। डायरेक्ट लिंक से झारखंड का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें- Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Check Link
Jharkhand 12th Marksheet 2025 कैसे मिलेगी?
झारखंड बोर्ड इंटर की मार्कशीट भी 12वीं परीक्षा परिणाम JAC Board के साथ जारी होगी। हालांकि ये प्रोविजनल मार्कशीट होगी और सॉफ्ट कॉपी यानी डिजिटल फॉर्मेट में होगी। लेकिन जब तक जैक बोर्ड 12th ओरिजिनल मार्कशीट जारी नहीं करता, तब तक यही आपके काम आएगी। इसे आप झारखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा digilocker.gov.in JAC result पर भी एक्सेस मिल सकता है।
रत्नप्रिया दिसंबर 2013 से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत करके पहले 4 साल प्रिंट मीडिया में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ह्यूमन एंगल की खबरों पर काम किया। फिर डिजिटल मीडिया में सफर की शुरुआत की। इन्हें अमरउजाला.कॉम, टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल और नवभारतटाइम्स.कॉम में एजुकेशन-जॉब/ करियर सेक्शन लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा इन्होंने दूरदर्शन बिहार में लाइव शो, इंटरव्यू और प्रोग्राम एंकर के तौर पर भी काम किया है।... और पढ़ें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर